कटकमदाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में डालसा के तहत दिव्यांगों की जांच के लिए विशेष कैंप का किया गया आयोजन
हज़ारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिव्यांगों के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें चार केंद्र बनाए गए थे। चारों केंद्र में अलग-अलग श्रेणी के अनुसार दिव्यांगों की जांच कर उनके सर्टिफिकेट मिलने के पूर्व प्रक्रिया को कागजी तौर पर संपन्न कराया गया। इस कैंप में सैंकड़ों दिव्यांग अपने-अपने परिवार जनों के साथ पहुंचे थे।