कटकमदाग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटकमदाग में दोस्ताना क्रिकेट मुकाबले में प्रेस एकादश विजेता एवं प्रशासन एकादश उप विजेता रही
हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कटकमदाग प्रशासन एकादश बनाम कटकमदाग प्रेस एकादश के बीच दोस्ताना प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें कटकमदाग प्रेस एकादश ने प्रशासन एकादश को 36 रनों से हराकर मैच की विजेता बनी प्रेस एकादश के शशांक शेखर सिंह ने उन्मदा खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 59 रन बनाए तथा तीन विकेट लिए।