सुपौल जिले में अवैध क्लिनिक और निजी अस्पतालों का जाल इस कदर फैल चुका है कि आए दिन किसी न किसी निर्दोष की जान जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और औपचारिक जांच ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। बिना अनुमति संचालित नर्सिंग होम खुलेआम मौत का कारोबार चला रहे है। ताजा मामला शुक्रवार का है।