गिरिडीह: आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर टुंडी रोड पहुंचकर विधायक से की मुलाकात
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर शनिवार को टुंडी रोड पहुंचकर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सेविका और सहायिका ने कहा कि वर्ष 2022 में लागू नियमावली में जटिल प्रावधानों की वजह से सेविका और सहायिका इससे वंचित है।