गिरिडीह: जिलेभर की पोषण सखियों की सेवा पुनः वापस मिलने पर शनिवार को टुंडी रोड स्थित उत्सव उपवन में खुशियां मनाई गई।
जिलेभर की पोषण सखियों की सेवा पुनः वापस मिलने पर शनिवार को टुंडी रोड स्थित उत्सव उपवन में खुशियां मनाई गई। इस मौके पर पोषण सखी बहनों ने गिरीडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू को अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मौके पर सभी पोषण सखियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया। बताया गया कि पूरे राज्य में 10 हजार 388 पोषण सखी है।