गिरिडीह: पचम्बा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हुई पार्टी की संगठनात्मक बैठक,छत्तीसगढ़ उप सीएम विजय शर्मा भी रहे मौजुद।
पचम्बा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा और बूथ स्तर के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।