श्रीनगर: रानीबाङी गांव में विद्युत स्पर्शाघात से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम
प्रखंड क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन रानीबाङी गांव में मंगलवार को 11 बजे विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उप सरपंच संजय महतो ने बताया कि 65 वर्षीय सियाशरण महतो घर के पीछे किसी काम से गए थे।