सट्टी थाना क्षेत्र के सलेमपुर ऐमा निवासी महेश बाबू ने बाइक चालक पर तेज व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाकर रुरा थाना के चिलौली गांव के यात्री प्रतीक्षालय के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े पुत्र प्रभात गौतम को टक्कर मारने से मौत हो जाने के मामले में रुरा थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।