कन्हमां एसएसबी कैंप के जवानों ने 570 बोतल नेपाली शराब और पांच बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी बाइक छोड़कर नेपाल भाग गए। गिरफ्तार आरोपित रोशन कुमार रतन, दर्शन कुमार दास और विनायक कुमार हैं। सूचना पर एसएसबी टीम ने सिरसिया क्षेत्र में नाकाबंदी की, जहां सीमा स्तंभ 308/16 के पास पांच बाइक सवार दिखे। तलाशी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई