जमुआ: शिबूडीह में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मांगा मुआवजा।
Jamua, Giridih | Jun 3, 2026 हीरोडीह थाना क्षेत्र के शिबूडीह गांव में बुधवार को 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय किसान कारू यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कारू यादव खेत में हल जोतने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान जमुआ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को तत्काल इलाज के लिए जमुआ ले जाया गया।