बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के अमरिया रोड पर दो बाइकों मे हुई जबरदस्त भिडंत व्यक्ति हुआ घायल
बहेड़ी थाना क्षेत्र के अमरिया रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है ।जहां तेज रफ्तार दो बाइके आपस में टकरा गई। जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।