भरतपुर: भरतपुर के नगर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
भरतपुर के नगर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पहले नगर उसके बाद रेफर होने पर जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के भोड़ा गाँव निवासी बलबीर अपनी दवाई लेने के लिए नगर गया था। जहां से वापस लौटते समय उसकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बलबीर गंभीर रूप से घायल