जोगापट्टी: योगापट्टी में गंडक नदी की बाढ़ से लोग परेशान, नहीं पहुंचा राहत का सामान
आज दोपहर 2 बजे योगापट्टी के भवानीपुर पंचायत में गंडक नदी से आई बाढ़ की पानी ने आम जन जीवन को प्रभावित कर दिया है, लोगों की परेशानी बढ़ गई है, गांव घरों में चार से पांच फीट तक पानी बह रहा है, लोगों के घर में खाना नहीं बन पा रहा है, लोग ऊंचे स्थानों पर रहने के लिए मजबूर हैं, जिला प्रशासन पर बाढ़ पीड़ित लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।