जोगापट्टी: बाढ़ के पानी में डूबकर एक वृद्ध की मौत, तैरता हुआ मिला शव, मवेशी का चारा लाने गया था वृद्ध
घटना आज 2 अक्टूबर शाम 5 बजे का है, जहां जुलुम यादव अपने गांव चौमुखा में मवेशी के लिए चारा लाने गए हुए थे, इसी दौरान वह बाढ़ के पानी में डूब गए, जहां उनकी मौत हो गई, काफी खोजबीन की गई, तैरता हुआ शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद योगापट्टी थाने की पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच भेजा गया।