मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानतीय वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन वारंटियों की तलाश लंबे समय से थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा।