रुन्नी सैदपुर: सीतामढ़ी डीएम ने तिलक ताजपुर बांध का निरीक्षण किया बाढ़ से पूर्व तैयारी को पूरा करने के डीएम ने निर्देश दिए
जिलाधिकारी रिची पांडे ने आज जनार से तिलक ताजपुर बांध तक निर्माणाधीन सड़क एवं बांध से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा बाढ़ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।