मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा, भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल के नेतृत्व में छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे सम्मान किया गया। महासभा ने एमसीएक्स कारोबारी राजेश अग्रवाल आत्महत्या प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना की।