नावकोठी: नावकोठी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का आयोजन
नावकोठी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच करने एवं भोजन में विटामिन युक्त आहार लेने एवं गर्भस्थ शिशु के लिए दिन में आराम करने आदि की सलाह दी।