बाढ़: बाढ़ में माँ दुर्गा का पंडाल सजकर तैयार, कल खुलेगा पट
Barh, Patna | Sep 28, 2025 बाढ़ के विभिन्न दुर्गा पंडाल एवं सड़कों को सजा कर दुर्गा पूजा में लगने वाले मेले को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। रविवार को 6 बजे तक लगभग सभी दुर्गा पंडाल सज संवर कर तैयार हो चुके हैं। बाढ़ के कांग्रेस मैदान स्थित दुर्गा पंडाल को जयपुर के हवा महल का रूप दिया गया है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण केंद्र है। आपको बता दें कि कल सप्तमी को माता का पट खुलेगा।