हाजीपुर: जढूआ स्थित ऐतिहासिक कर्बला में दो दिवसीय मोहर्रम मेले का उद्घाटन
शुक्रवार कों शाम लगभग 4:00 मोहर्रम के अवसर पर हाजीपुर के जढूआ स्थित ऐतिहासिक कर्बला मैदान में आयोजित दो दिवसीय मेले का उद्घाटन नगर परिषद के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के साथ ही मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर नगर परिषद और जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया।