धनौरा: गजरौला हाईवे पर 139 दिन से चल रहा भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन, कारण- जहरीले प्रदूषित पानी
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा का धरना 139वें दिन भी नाईपुर शाहबाज़पुर डोर में जारी रहा। धरने पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान ने कहा कि 139 दिनों से किसान धरने पर बैठे हैं, लेकिन जिला प्रशासन जिले से गायब दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब कारखानेदार सहमे हुए हैं, क्योंकि गलती बहुत बड़ी है। जिस कारखानेदार ने जमीन के पूरे भूजल को जहरीला कर दिया।