खगड़िया: मानसी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, हथियार बनाने के उपकरण बरामद
खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में एसटीएफ, डीआईयू और मानसी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। उत्तर महेशखूंट स्थित रेलवे गुमटी के पास गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में हथियार निर्माण में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान मुंगेर जिले के टिकारामपुर निवासी 42 वर्षीय पिंटू उर्फ