रायगढ़: रायगढ़ सड़क हादसे में टोपी उठाने उतरे शख्स को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी चालक पर दर्ज हुआ केस
आपको बता दे कि रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शादी समारोह में शामिल होने जाते समय रास्ते में गिरी टोपी उठाते वक्त यह हादसा हुआ। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।