मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में दहशत बढती जा रही है। इस संबंध में गुरूवार को व्यापारियों ने एकत्रित होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।