लटेरी: सुनखेर के पास गेहूं की फसल में भीषण आग, 3 बीघा फसल जलकर राख
लटेरी क्षेत्र के ग्राम सुनखेर के पास सोमवार दोपहर एक खेत में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग 3 बीघा क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:00 बजे अज्ञात कारणों से खेत में चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूखी फसल होने के कारण आग तेजी से फैल गई।