धमतरी: धमतरी में छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के बनिया तालाब के पास रहने वाले अनिल पटेल शुक्रवार को छत से गिर गया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे रायपुर ले जाया जा रहा था। जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिस पर उसे वापस धमतरी लाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस आज शनिवार को मृतक के घर पहुंची।