मोहनलालगंज: सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप, केस दर्ज
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के बिराहिम वाद (समेसी) गांव में सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि 30 जनवरी की सुबह पानी छलकने की बात को लेकर रामप्रसाद, संदीप, नीलम, कोमल और लल्ला देवी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की।