धमतरी: धमतरी बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला मॉडल कार्बन कृषि जिला, किसानों की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पहल
कृषि को अधिक टिकाऊ, लाभकारी एवं जलवायु-अनुकूल बनाने की दिशा में धमतरी जिले ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिला प्रशासन धमतरी एवं जलवायु प्रौद्योगिकी आधारित संस्था प्रिथु के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता जपर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी के माध्यम से धमतरी को छत्तीसगढ़ के प्रथम मॉडल कार्बन कृषि जिला के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।