गुना शहर की नजूल कॉलोनी में शुक्रवार को 20 वर्षीय युवक अरुण रजक ने प्रेम प्रसंग के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। परिजन बताते हैं कि वह एक नाबालिग लड़की से विवाह करना चाहता था, लेकिन परिजन राज़ी नहीं थे। लड़की के घर के सामने जहर खाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।