शाहजहांपुर: ऑनलाइन शादी के बाद दहेज उत्पीड़न, गर्भवती महिला से मारपीट कर गर्भपात कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर। ऑनलाइन शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर बाजार पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता का संपर्क बरेली निवासी शुभम गुप्ता से एक ऑनलाइन विवाह वेबसाइट के माध्यम से हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से 14 जुलाई 2024 को विवाह हुआ।