पाली ब्लॉक के तिलौरा चौराहे के पास सहजनवां-घघसरा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। जानकारी के अनुसार, दरूवा निवासी शालू (लगभग 30 वर्ष) कार चला रहा था।