एटा: बागवाला थाना क्षेत्र में स्कूल वैन और बाइक की टक्कर, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, हादसा गोलाकुआ परसोन मेला ग्राउंड के पास हुआ
Etah, Etah | May 11, 2026 एटा बागवाला थाना क्षेत्र में गोलाकुआ परसोन मेला ग्राउंड के पास एक स्कूल वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। यह वैन भारतीय विद्या निकेतन चौराहा के बच्चों को लेने जा रही थी। घायल युवक की पहचान पलरा निवासी जीतू पुत्र बच्चन सिंह (उम्र करीब 15 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार यह युवक घायल हो गया, घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।