बागपत: गौरीपुर-मीतली गांव में बुलडोजर चलाकर तालाब की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
मंगलवार को करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार गौरीपुर-मीतली गांव में तालाब की खुदाई कार्य चल रहा है। राजस्व विभाग को शिकायत मिली थी कि तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार बागपत अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गौरीपुर मीतली गांव के तालाब पर हो रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।