बागपत: लुहारा गांव में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से हुई मारपीट और पथराव, वीडियो हुआ वायरल
सोमवार को करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के लुहारा गांव में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडों से मारपीट कर पथराव किया। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मारपीट करते हुए दोनों पक्षों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।