सोहागपुर: सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में बारातियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर से बिरसिंहपुर पाली बारात लेकर जा रही बस पतखई घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना लगते ही सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस मामले पर पड़ताल पर जुट गई है।