अखिल भारतीय मेवाड़ा माली समाज की बैठक राधा कृष्ण मंदिर, मनोहरथाना में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 1 मई 2026 को ग्राम चाचोरनी में आयोजित होने वाले तृतीय नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन समिति के अध्यक्ष दुर्गालाल मेवाड़ा ने की। बैठक का सफल संचालन अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल मेवाड़ा द्वारा किया गया।