पत्थलगांव: जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जशपुर वनमंडल के दुलदुला, पत्थलगांव, कांसाबेल और बगीचा वन परिक्षेत्रों के विभिन्न गांवों के आसपास इन दिनों 32 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग की आरआरटी और मैदानी अमला हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहा है तथा प्रभावित गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के करीब न जाने, जंगल में अनावश्यक प्रवेश