नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो नाबालिग लड़कियों का किया रेस्क्यू
Namkum, Ranchi | Jun 25, 2026 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया है। गुरुवार शाम करीब चार बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि एक नाबालिग लड़की लोहरदगा की रहने वाली है, जो बिना परिजनों को बताए नागपुर काम की तलाश में जाने के लिए घर से निकली थी। दूसरी नाबालिग लड़की गिरिडीह की रहने वाली है, जो परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर स्टेशन पहुंच गई थी