रामनगर: तेवराइन पुरवा मजरे बल्लोपुर में नदी में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूबा, युवक की तलाश जारी
तेवराइन पुरवा मजरे बल्लोपुर में सरयू नदी में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूबा युवक की तलाश की जा रही है। युवक की पहचान मुकेश पुत्र रमेश उम्र करीब 25 वर्ष निवासी पैगरवा कोतवाली सदरपुर जिला सीतापुर के रूप में हुई है। युवक नदी में नहाने गया था तभी गहरे पानी में चला गया और डूब गया है।