रहुई: रहुई प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, सुबह के बाद घरों में कैद हो रहे लोग
Rahui, Nalanda | Jun 3, 2026 रहुई प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि पेड़-पौधों की पत्तियां तक स्थिर हो गई हैं और वातावरण में उमस लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह होते ही धूप तेज हो जा रही है, जिसके कारण लोग आवश्यक कार्यों के अलावा घर से बाहर निकलने से