Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

Inspiring Event Organised by @toprankerskanpur @legal_edge ✅📍 ✨ When AIR 1 meets future CLAT aspirants! ✨ An unforgettable session by Legal Edge Kanpur where AIR 1 and top Kanpur achievers shared their journey, strategies, and real experiences with CLAT aspirants. 🎯📚 From clearing doubts to motivating students to dream bigger, the event was filled with learning, inspiration, and success stories. 🚀 #kanpur #clat #explore #event #toprankers

Kanpur, Kanpur Nagar | Jun 8, 2026

MORE NEWS

वायरल वीडियो में रात्रि खुलेआम सड़क पर बाइक पर घूमते लड़के हाथ में तलवार लहराते हुए नजर आ रहे

वायरल वीडियो में रात्रि खुलेआम सड़क पर बाइक पर घूमते लड़के हाथ में तलवार लहराते हुए नजर आ रहे

Kanpur, Kanpur Nagar | Jul 3, 2026

(UPTET) परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
▫️ दिनांक 02.07.2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना गोविंद नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थापित परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया।
▫️निरीक्षण के दौरान आर्य कन्या इंटर कॉलेज, चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, नगर निगम गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास द्वार, अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता का निरीक्षण किया गया।
▫️ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
▫️निर्देश दिए गए कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक ड्यूटी, मोबाइल पुलिस टीम एवं क्यूआरटी को निरंतर सक्रिय रहने तथा परीक्षा समाप्ति तक सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 
▫️संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
@Uppolice @dcpskanpur

(UPTET) परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। ▫️ दिनांक 02.07.2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना गोविंद नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थापित परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। ▫️निरीक्षण के दौरान आर्य कन्या इंटर कॉलेज, चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, नगर निगम गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास द्वार, अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता का निरीक्षण किया गया। ▫️ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। ▫️निर्देश दिए गए कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक ड्यूटी, मोबाइल पुलिस टीम एवं क्यूआरटी को निरंतर सक्रिय रहने तथा परीक्षा समाप्ति तक सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ▫️संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। @Uppolice @dcpskanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

आज दिनांक 03.07.2026 को *पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात भवन में डीजी परिपत्र संख्या-42/25 के अंतर्गत संचालित *Zero Fatality District (ZFD) Phase-III योजना* के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
Zero Fatality District (ZFD) Phase-III योजना के अंतर्गत कानपुर नगर के दो अतिरिक्त थाना क्षेत्रों— *थाना सेन पश्चिम पारा एवं थाना कल्याणपुर* को चिन्हित करते हुए योजना में सम्मिलित किया गया। दोनों थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने , सड़क सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा क्रिटिकल कॉरीडोर टीम को विस्तृत ब्रीफिंग देते हुए निर्देशित किया गया कि चिन्हित थाना क्षेत्रों में *दुर्घटना संभावित स्थलों* (ब्लैक स्पॉट) का सूक्ष्म विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कराई जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, नशे की अवस्था में वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाना तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किए जाएं।
बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री कपिल देव सिंह उपस्थित रहे। @Uppolice @kanpurtraffic

आज दिनांक 03.07.2026 को *पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात भवन में डीजी परिपत्र संख्या-42/25 के अंतर्गत संचालित *Zero Fatality District (ZFD) Phase-III योजना* के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। Zero Fatality District (ZFD) Phase-III योजना के अंतर्गत कानपुर नगर के दो अतिरिक्त थाना क्षेत्रों— *थाना सेन पश्चिम पारा एवं थाना कल्याणपुर* को चिन्हित करते हुए योजना में सम्मिलित किया गया। दोनों थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने , सड़क सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा क्रिटिकल कॉरीडोर टीम को विस्तृत ब्रीफिंग देते हुए निर्देशित किया गया कि चिन्हित थाना क्षेत्रों में *दुर्घटना संभावित स्थलों* (ब्लैक स्पॉट) का सूक्ष्म विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कराई जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, नशे की अवस्था में वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाना तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किए जाएं। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री कपिल देव सिंह उपस्थित रहे। @Uppolice @kanpurtraffic

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

दिनांक 03.07.2026 को सायं लगभग 05:30 बजे थाना जाजमऊ क्षेत्र में जाजमऊ-रामादेवी फ्लाईओवर पर एनएचएआई कर्मचारियों के कार्य के दौरान एक डीसीएम वाहन खड़े वाहनों से टकरा गया, जिससे कार्यरत कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस द्वारा सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है। दुर्घटना कारित करने वाला डीसीएम वाहन पुलिस के कब्जे में है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त, छावनी श्रीमती प्रियंका बाजपेयी।
@Uppolice

दिनांक 03.07.2026 को सायं लगभग 05:30 बजे थाना जाजमऊ क्षेत्र में जाजमऊ-रामादेवी फ्लाईओवर पर एनएचएआई कर्मचारियों के कार्य के दौरान एक डीसीएम वाहन खड़े वाहनों से टकरा गया, जिससे कार्यरत कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस द्वारा सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है। दुर्घटना कारित करने वाला डीसीएम वाहन पुलिस के कब्जे में है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त, छावनी श्रीमती प्रियंका बाजपेयी। @Uppolice

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

फर्जी मार्कशीट व डिग्री बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 02 गिरफ्तार...

🔹कमिश्नरेट कानपुर नगर की एसआईटी एवं थाना फीलखाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं बोर्डों की फर्जी मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन एवं प्रोविजनल सर्टिफिकेट तैयार कर बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
🔹कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 59 फर्जी मार्कशीट/डिग्री/प्रमाणपत्र, 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपराध से अर्जित ₹4,53,000 नकद बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पिछले कई वर्षों से देशभर में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार कर बेच रहा था।
🔹प्रकरण में थाना फीलखाना पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अन्य फरार सदस्यों की तलाश एवं पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।
बाइट -पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, कानपुर नगर।
@Uppolice @dgpup @dcpekanpur

फर्जी मार्कशीट व डिग्री बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 02 गिरफ्तार... 🔹कमिश्नरेट कानपुर नगर की एसआईटी एवं थाना फीलखाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं बोर्डों की फर्जी मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन एवं प्रोविजनल सर्टिफिकेट तैयार कर बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। 🔹कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 59 फर्जी मार्कशीट/डिग्री/प्रमाणपत्र, 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपराध से अर्जित ₹4,53,000 नकद बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पिछले कई वर्षों से देशभर में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार कर बेच रहा था। 🔹प्रकरण में थाना फीलखाना पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अन्य फरार सदस्यों की तलाश एवं पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है। बाइट -पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, कानपुर नगर। @Uppolice @dgpup @dcpekanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026