शाहजहांपुर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में घर में रखे नगदी व जेवर के साथ युवती फरार, मां ने थाने में दी तहरीर
जानकारी मुताबिक पूरा मामला शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र का है जहां की रहने वाली एक महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री को थाना क्षेत्र का ही रहने वाला एक युवक का बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया। यही नहीं महिला का कहना है कि उसकी पुत्री घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण ब ₹100000 नागद भी अपने साथ ले गई