शिवसागर: शिवसागर के मुख्य बाजार में अवैध अतिक्रमण और जलजमाव से लोग परेशान
शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के लोग शिवसागर मुख्य बाजार में वर्षो से अवैध अतिक्रमण और जलजमाव से काफ़ी परेशान दिख रहे है। जहाँ आए दिन लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे है।जहाँ आज गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब देखा गया की हल्की बारिश में ही शिवसागर मुख्य बाजार में पानी का जलजमाव हो गया जिससे राहगीरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड रहा है।