गड़हनी: गड़हनी में मुहर्रम के ताजिया जुलूस का शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ आयोजन
गड़हनी में मुहर्रम के अवसर पर रविवार दोपहर 3 बजे ताजिया जुलूस निकाला गया जो रात 8 बजे जाकर समाप्त हुआ। जुलुश को ले गड़हनी व चरपोखरी थाना के थानाध्यक्ष मुस्तैद थे। वहीं तय रूट पर सभी अखड़िया अपना अपना जुलुश को घुमरा और अंत में जाकर चौक पर रख दिया। रखने के बाद सभी लोगों ने कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों को याद कर दुआ मांगे।