अरवल: सोन नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, गांव में छाया मातम
Arwal, Arwal | May 31, 2026 सहार थाना क्षेत्र के अंधारी गांव के तीन युवकों की सोन नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नितीश कुमार (18), निखिल कुमार (20) एवं हर्षित कुमार (21) सोन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला।