छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी में सीसी रोड निर्माण के बाद छोड़ी गई मिट्टी बनी मुसीबत
हरनावदाशाहजी में कस्बे के व्यस्त छीपाबड़ौद मार्ग पर हाल ही में हुए सीसी सड़क निर्माण कार्य ने अब आमजन के लिए राहत की बजाय परेशानी खड़ी कर दी है। निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही, सड़क पर छोड़ी गई बारीक गिट्टी और मिट्टी, तथा अधूरी सफाई व्यवस्था के चलते पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार बना हुआ है। इससे दुकानदारों, रहवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना