बहराइच: सिसवारा के पास अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकराई, हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत
इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवारा के पास अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं सोमवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।