घोसी: मुड़ला बिगहा गांव से घोसी पुलिस ने गोलीबारी के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुड़ला बिगहा गांव से घोसी पुलिस ने गोलीबारी के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुड़वा बिगहा गांव से अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया गया जो बीते दो दिन पूर्व चैती पीपर गांव में हुई गोलीबारी के मामले में प्राथमिक उपयुक्त है।