मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव के समीप टेम्पो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में खैरवा निवासी किसान धीरेंद्र सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज मेजरगंज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।