सोहागपुर: मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
शहडोल शुक्रवार को लगभग 4:00 बजे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोग एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है,ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ कुछ लोगों के द्वारा फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई है,जिस पर कड़ी कार्यवाही की बात ज्ञापन के माध्यम से कही है।